बैतूल में आज गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, सिलेंडर की किल्लत और ट्रेंचिंग ग्राउंड घोटाले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जिला उद्योग केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर, गैस चूल्हे