समस्तीपुर: एसपी कार्यालय में शॉर्ट सर्किट, जले कागजात- जनता दरबार के दौरान उठा धुआं
कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल पर स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार दोपहर अचानक धुआं उठने लगा। हालांकि वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया। कुछ कागजात के जलने की बात सामने आ रही है। दो सिपाहियों का हाथ भी हल्का झुलस गया। शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। हादसे के दौरान जनता दरबार का कार्यक्रम चल रहा था।