बालोद जिले के डौण्डीलोहारा में अविवाहित युवती को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करने और गर्भपात की दवा खिलाने से युवती व गर्भ में पल रहे शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने मकान मालिक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। बालोद ASP ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गुरुवार शाम 4 बजे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।