शाहबाद: बस स्टैंड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बस स्टैंड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से एक विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली गई। शोभा यात्रा में देवी देवताओं की तमाम मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया।