बीसलपुर: ढकवारा गांव में घटनास्थल से 300 मीटर आगे 21 घंटे बाद नदी में डूबे छात्र का शव हुआ बरामद, पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेजा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का बेटा गांव के अन्य बच्चों के साथ नदी के किनारे लगे हैंडपंप पर नहाने गया किंतु नदी के किनारे पहुंचकर वह नदी में नहाने के लिए घुस गया और देखते ही देखते गहरे पानी में पहुंच जाने के बाद वह डूब गया किशोर के शब को पुलिस व गोताखोर ने देर शाम तक तलाश किया किंतु नहीं मिला वहीं आज सुबह किशोर का शव बरामद हुआ है