आरा: बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदाह गांव में बाइक सवार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 3, 2024 भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदाह गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी बुजुर्ग बिहिया थाना क्षेत्र के कुमरदाह गांव निवासी 65 वर्षीय पुत्र ज्वाला सिंह है।