दाउदनगर: ब्लॉक कार्यालय मैदान में दो दिवसीय दाउदनगर महोत्सव की शुरुआत, काराकाट सांसद, ओबरा विधायक और दाउदनगर एसडीओ रहे मौजूद
ब्लॉक कार्यालय मैदान में रविवार को 12:00 बजे से दो दिवसीय दाउदनगर महोत्सव की शुरुआत हुई।इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई।एसडीओ अमित राजन ने आयोजन स्थल पर झंडोत्तोलन किया। ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र,दाउदनगर एसडीओ अमित राजन,बीडीओ मो जफर इमाम, महोत्सव कमिटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।