सरधना: जंगल जा रही दलित महिला पर जानलेवा हमला, सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप, गांव सलावा में पहुंची पुलिस, मुकदमा दर्ज
सरधना थाना क्षेत्र के सालवा गांव में जंगल में कार्य करने जा रही एक वृद्ध महिला के साथ एक युवक द्वारा मारपीट करने और उसकी गंभीर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल महिला को परिजन थाना लेकर पहुंचे जहां पर पुलिस ने उसकी इलाज के लिए भर्ती कराया। इसके बाद वृद्ध महिला जगबीर पत्नी धनपत ने तहरीर देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया।