लालगंज: लालगंज तहसील के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने वार्षिक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्य प्रणाली की गहनता से की पड़ताल
लालगंज तहसील का वार्षिक निरीक्षण जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 12:30बजे प्रशासनिक कार्य प्रणाली की गहन पड़ताल की। करीब 2 घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों अभिलेखों एवं रिकॉर्ड रूम की जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों की सर्विस बुक में प्रत्येक वर्ष वार्षिक प्रविष्टि अनिवार्य रूप से अंकित करने का निर्देश दिया।