काराकाट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात 12 बजे एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना दहियारी और कर्मा के बीच पक्की सड़क पर हुई, जब शादी समारोह में जा रहे तीन दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान सिकरिया गांव निवासी 24 वर्षीय हरीश पंडित के रूप में हुई है।