कटकमदाग: सांसद खेल महोत्सव- 2024 के तहत कटकमसांडी में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया गया शुभारंभ, सांसद मनीष जायसवाल रहे मौजूद
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2024 के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, कटकमसांडी का रविवार को विधिवत् आगाज़ हुआ। सांसद मनीष जायसवाल द्वारा पहली बार सांसद बनने के बाद संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के 22 प्रखंडों में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का विस्तार कर आयोजन किया जा रहा है।