यूरिया खाद के अवैध परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर बुधवार को राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई। जिसके क्रम में राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल द्वारा ईसागढ रोड स्थित विकास ट्रेडर्स के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें यूरिया एवं डी.ए.पी. खाद का संदिग्ध भण्डारण पाया गया।