अमरोहा: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत निकली जागरूकता रैली, 25 हजार रुपये का जुर्माना
Amroha, Amroha | Sep 28, 2025 अमरोहा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत अमरोहा नगर पालिका ने रविवार को पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाकर शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में शहर के मुख्य बाजारों से भव्य रैली निकाली गई दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई गई। बाजार में लोगों को पॉलिथीन छोड़ने और पर्यावरण हितैषी थैले अपनाने की अपील की गई।