रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को गति देने के लिए विधायक देवेंद्र निम ने मंगलवार को क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँवों और कॉलोनियों में सघन दौरा किया। उन्होंने गांव सढ़ोली हरिया, अहमदपुर, अंबेहटा चांद, टपरी, मिर्जापुर, भगवानपुर, पहांसु, भांकला और पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया।