केसली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्संग भवन में किया गया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन
Kesli, Sagar | Aug 26, 2024 श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्संग भवन केसली में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया देश विदेश में जहां कृष्ण जन्माष्टमी अपने-अपने तरीकों से मनाई जा रही है तो वहीं केसली में भी जन्माष्टमी को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला है केसली में बुंदेलखंड जन सेवा समिति के द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया ।