बिल्हौर: बिल्हौर के कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार की हुई मौत
कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ततियागंज इलाके में की सर्विस रोड पर हुआ। मृतक की पहचान बिल्हन गांव निवासी 32 वर्षीय रणजीत के रूप में हुई है जो की एक ट्रक चालक था। हादसे की सूचना मिलती चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।