दस लीटर देशी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, थावे पुलिस ने संध्या गस्ती में छापेमारी कर दस लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपित को कबिलासपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के श्री किशुन चौधरी के रुप में की गई हैं।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार को जेल भेजा गया।