लातेहार: लातेहार ज़िला नक्सल मुक्त होने के कगार पर, एसपी कुमार गौरव ने बचे नक्सलियों से सरेंडर की अपील की
जिले मे आमजनों के लिए हर वक्त उपलब्ध रहकर न्याय करने और नक्सलियों के लिए काल के रूप में चर्चित पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अपने कार्यालय मे कहा कि लातेहार जिला नक्सल मुक्त होने के कगार पर है।उन्होंने बचे हुए नक्सलियों से सरेंडर करने की अपील की है।अन्यथा पुलिस कारवाई करेगी।