विदिशा नगर: ट्रक की टक्कर से गाय घायल, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़
विदिशा में रायपुरा स्कूल के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे एक ट्रक की टक्कर से गाय घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सोमवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया।