लटेरी के मुरवास थाना क्षेत्र के ग्राम डिमरौली के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शमशाबाद के ग्राम पैगयाई निवासी तेज सिंह के रूप मे