Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

मंडला: जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक हुई आयोजित, CEO ने दिए आवश्यक निर्देश

Mandla, Mandla | Jul 5, 2025
जिला योजना भवन में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण के संबंध में समीक्षा बैठक का शनिवार को शाम 4 बजे आयोजन किया गया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कराएं। जिले की ग्रेडिंग जारी होने में 2 सप्ताह का समय शेष है, अभी तक विभागों द्वारा शिकायतों का संतुष्टि से निराकरण कराएं।

MORE NEWS

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते

 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत कटंगा माल के पोषक ग्राम भानपुर खेड़ा तथा नगर परिषद बिछिया में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सहभागिता कर ग्रामीणजनों एवं नागरिकों को संबोधित किया।
 सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अंत्योदय और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में ऐसे जनकल्याण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
 कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सांसद श्री कुलस्ते ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
 उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ सरकार निरंतर गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
 जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र हितग्राही इनका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव है।
 कार्यक्रम में डॉ. विजय आनंद मरावी ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अनेक परिवारों के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन आया है। आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं तथा अन्य लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
 जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। ग्रामीणजनों ने ऐसे शिविरों को जनसुविधाओं और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताते हुए शासन के इस प्रयास की सराहना की।
 इस अवसर पर श्री नीरज भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Faggan Singh Kulaste

जनकल्याण शिविरों के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ: सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिछिया विकासखंड की ग्राम पंचायत कटंगा माल के पोषक ग्राम भानपुर खेड़ा तथा नगर परिषद बिछिया में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने सहभागिता कर ग्रामीणजनों एवं नागरिकों को संबोधित किया। सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अंत्योदय और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। विकसित भारत के संकल्प को मजबूत बनाने में ऐसे जनकल्याण शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। सांसद श्री कुलस्ते ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनसेवा, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प के साथ सरकार निरंतर गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। जनकल्याण शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। उन्होंने ग्रामीणजनों से अपील की कि वे योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि पात्र हितग्राही इनका लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से ही योजनाओं का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संभव है। कार्यक्रम में डॉ. विजय आनंद मरावी ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि अनेक परिवारों के जीवन में शासकीय योजनाओं के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन आया है। आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हुए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही सरकार के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं तथा अन्य लोगों को भी इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा शासन की सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने के प्रति उत्साह व्यक्त किया। ग्रामीणजनों ने ऐसे शिविरों को जनसुविधाओं और समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बताते हुए शासन के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर श्री नीरज भट्ट, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Faggan Singh Kulaste

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित, छात्रवृत्ति एवं व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला के निर्देशानुसार सोमवार को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड मण्डला अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
 बैठक में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, अपार आईडी, नामांकन, जर्जर भवन सहित विद्यालयों में संचालित वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विषयों के समयबद्ध निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
 बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मण्डला, मण्डल समन्वयक, श्री अनादि वर्मा बीआरसी, सुश्री स्वाति सोनवानी एवं विकासखंड के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक आयोजित, छात्रवृत्ति एवं व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मण्डला के निर्देशानुसार सोमवार को शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड मण्डला अंतर्गत अध्ययनरत विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति, अपार आईडी, नामांकन, जर्जर भवन सहित विद्यालयों में संचालित वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विषयों के समयबद्ध निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मण्डला, मण्डल समन्वयक, श्री अनादि वर्मा बीआरसी, सुश्री स्वाति सोनवानी एवं विकासखंड के समस्त प्राचार्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के हितों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का निरीक्षण, ओटीआर पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश

 पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययन-अध्यापन कार्य संचालित है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 22 विद्यार्थियों का ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) शेष है, जो छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन नहीं हो सके हैं, उन्हीं का ओटीआर पंजीयन लंबित है। इस पर सभी पात्र विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
 निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने नियमित भृत्य की पदस्थापना संबंधी विषय से भी अवगत कराया। विद्यालय में पदस्थ भृत्य श्रीमती सुमन बैरागी ने परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद परिवीक्षा समाप्ति आदेश जारी न होने की जानकारी दी। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।
 विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता भी बताई गई। इस संबंध में जानकारी दी गई कि बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रस्ताव जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है, जिससे भविष्य में विद्यालय परिसर की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का निरीक्षण, ओटीआर पंजीयन पूर्ण कराने के निर्देश पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर का क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर द्वारा निरीक्षण किया गया। विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक अध्ययन-अध्यापन कार्य संचालित है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 22 विद्यार्थियों का ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) शेष है, जो छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए अनिवार्य है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि जिन विद्यार्थियों के आधार कार्ड अद्यतन नहीं हो सके हैं, उन्हीं का ओटीआर पंजीयन लंबित है। इस पर सभी पात्र विद्यार्थियों का ओटीआर पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने नियमित भृत्य की पदस्थापना संबंधी विषय से भी अवगत कराया। विद्यालय में पदस्थ भृत्य श्रीमती सुमन बैरागी ने परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद परिवीक्षा समाप्ति आदेश जारी न होने की जानकारी दी। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्यालय को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल की आवश्यकता भी बताई गई। इस संबंध में जानकारी दी गई कि बाउंड्रीवॉल निर्माण का प्रस्ताव जिला कार्यालय द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है, जिससे भविष्य में विद्यालय परिसर की सुरक्षा और बेहतर हो सकेगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

 अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों तथा वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें उनके अधिकारों, सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
 कार्यक्रमों में उपस्थित वृद्धजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज में उनके अनुभवों एवं योगदान को अमूल्य बताया।
 इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। सामाजिक न्याय विभाग ने सभी नागरिकों से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार अपनाने एवं उनकी देखभाल में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग श्री पीयुष पाण्डे सहित संबंधित उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस पर आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ/वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण एवं नगरीय निकायों तथा वृद्धाश्रमों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर उन्हें उनके अधिकारों, सम्मानजनक जीवन एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों में उपस्थित वृद्धजनों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाज में उनके अनुभवों एवं योगदान को अमूल्य बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धजनों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा। सामाजिक न्याय विभाग ने सभी नागरिकों से वरिष्ठजनों के प्रति सम्मानपूर्ण व्यवहार अपनाने एवं उनकी देखभाल में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। जनपद पंचायत सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, सीईओ जनपद पंचायत मंडला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, सामाजिक न्याय विभाग श्री पीयुष पाण्डे सहित संबंधित उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

ग्राम पंचायतों में जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण और फील्ड टेस्ट किट वितरण अभियान जारी

 जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश एवं विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जल स्त्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
 अभियान के तहत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटरों एवं ग्रामीण नागरिकों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक-एक फील्ड टेस्ट किट वितरित की जा रही है, जिससे ग्राम स्तर पर पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच की जा सके।
 विभाग द्वारा उपखंड मवई, नारायणगंज, नैनपुर, मंडला एवं निवास में संचालित जल परीक्षण प्रयोगशालाओं में भी नियमित रूप से जल नमूनों की जांच की जा रही है। परीक्षण के आधार पर जल गुणवत्ता का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
 वर्षा ऋतु में जल स्त्रोतों के दूषित होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने बारिश से पहले और बाद में विशेष जल गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था की है। इसके साथ ही विशेष टीमों द्वारा विभिन्न ग्रामों और पेयजल स्त्रोतों का नियमित क्लोरीनीकरण भी कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके।
 जनजागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों से बचाव, पानी को उबालकर अथवा शुद्ध कर उपयोग करने तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभाग का यह अभियान जलजनित रोगों की रोकथाम, जल गुणवत्ता की सतत निगरानी एवं प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जिलेभर में निरंतर मॉनिटरिंग एवं आवश्यक कार्यवाही के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

ग्राम पंचायतों में जल गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रशिक्षण और फील्ड टेस्ट किट वितरण अभियान जारी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा व्यापक जल गुणवत्ता परीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देश एवं विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जल स्त्रोतों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान के तहत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंप ऑपरेटरों एवं ग्रामीण नागरिकों को फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक-एक फील्ड टेस्ट किट वितरित की जा रही है, जिससे ग्राम स्तर पर पेयजल स्त्रोतों की नियमित जांच की जा सके। विभाग द्वारा उपखंड मवई, नारायणगंज, नैनपुर, मंडला एवं निवास में संचालित जल परीक्षण प्रयोगशालाओं में भी नियमित रूप से जल नमूनों की जांच की जा रही है। परीक्षण के आधार पर जल गुणवत्ता का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। वर्षा ऋतु में जल स्त्रोतों के दूषित होने की संभावना को देखते हुए विभाग ने बारिश से पहले और बाद में विशेष जल गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था की है। इसके साथ ही विशेष टीमों द्वारा विभिन्न ग्रामों और पेयजल स्त्रोतों का नियमित क्लोरीनीकरण भी कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। जनजागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को जलजनित बीमारियों से बचाव, पानी को उबालकर अथवा शुद्ध कर उपयोग करने तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। विभाग का यह अभियान जलजनित रोगों की रोकथाम, जल गुणवत्ता की सतत निगरानी एवं प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। जिलेभर में निरंतर मॉनिटरिंग एवं आवश्यक कार्यवाही के माध्यम से गुणवत्तायुक्त पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026