चायल: भगवान महावीर जयंती भक्ति भाव के साथ मनाई गई, सराय अकिल में निकली भव्य शोभायात्रा
कौशाम्बी के सराय अकिल में सोमवार को 3 बजे भगवान महावीर जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर श्री दिगम्बर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न स्थानों पर स्वागत हुआ।गोष्ठी में जैन समाज के लोगों ने “जियो और जीने दो” व अहिंसा का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।