आहोर: सेलडी गांव में सास के गहने चोरी कर बहू फरार
Ahore, Jalor | May 16, 2025 भाद्राजून थाना क्षेत्र के निकटवर्ती सैलडी गांव का मामला सास के गहने लेकर बहू फरार।जोगाराम पुत्र सूजाराम ने भाद्राजून थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार परिवार शादी समारोह में गया हुआ था। उसके बेटे निंबाराम की पत्नी ने घर में रखे गहने लेकर फरार हो गई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।