गया टाउन सीडी ब्लॉक: शराब कांड: 3 आरोपी 27 लीटर विदेशी शराब और एक वाहन के साथ गिरफ्तार
एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर गया जी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से शराब के कांड में 03 आरोपी को 27 लीटर विदेशी शराब, एक चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसपी आनंद कुमार ने बुधवार को शाम 6:00 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मंगलवार को गयाजी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की गई.