शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बेलदौर स्थित एक कोचिंग सेंटर से साइकिल चोरी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर कोचिंग सेंटर परिसर में घुसकर साइकिल लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की तस्वीर भी साफ दिखाई दे रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।