उदवंत नगर: भगवतीपुर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शनिवार के दिन भगवतीपुर गांव मे भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत संदेश के पूर्व विधायक अरुण यादव सहित अन्य ने किया। भोजपुरी गायक रामाशंकर ब्यास व बूढा ब्यास ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीतों को गाकर मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम को देखने को दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा था।