सांगला: कैबिनेट मंत्री ने किन्नौर की ग्राम पंचायत सांगला में आयोजित किए गए 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की अध्यक्षता की
Sangla, Kinnaur | May 26, 2025 किन्नौर जिला के सांगला कला मंच में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें राजस्व, बागवानी जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिरकत की। इस दौरान सांगला क्षेत्र के 44 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 29 शिकायतों का मौके पर निपटान किया गया तथा शेष शिकायतों का शीघ्र निपटान करने के संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए।