मालथोन: के बुदोन ग्राम में थ्रेसर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Malthon, Sagar | Mar 2, 2026 बांदरी थाना क्षेत्र के गांव बुदोन निवासी कल्याण पिता नंदराम गोड़ 28 वर्ष की थ्रेसर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रविवार शाम 4 से 5बजे के बीच कल्याण गोड़ खेत पर ट्रैक्टर के पीछे थ्रेसर मशीन लगी हुई थी और उसी से बटरी निकाली जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम के दौरान अचानक कल्याण का संतुलन बिगड़ गया और उसका हाथ ओर सिर थ्रेसर मशीन की चपेट में आया।