खिजरसराय थाना क्षेत्र के गया इस्लामपुर मुख्य मार्ग अईमा पुल के पास बुधवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई थी। जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष दीपक प्रसाद ने गुरुवार की रात 8 बजे बताया कि सड़क दुर्घटना में मृत युवक की पहचान मानपुर सोंधी गांव निवासी अवधेश कुमार के रूप में की गई है।