भैंसाझार में गस्त के दौरान वन क्षेत्र रक्षक कृपानंद जांगड़े ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की गस्त के दौरान रास्ता में कार खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर शराब पी रहे चार लोगों के द्वारा मारपीट किया गया। रतनपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी बीरबल यादव एवं राजा यादव को तत्काल हिरासत में ले लिया। दो अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है