रसूलाबाद: रसूलाबाद ब्लॉक में ODF प्लस के अंतर्गत स्वच्छता संबंधित गतिविधियों का किया गया शुभारंभ, कर्मचारी व अधिकारी रहे मौजूद
रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में बुधवार को ODF प्लस स्वच्छता के अंतर्गत संबंधित गतिविधियों का शुभारंभ किया गया. जिसमें ब्लॉक के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस में स्वच्छता व विभिन्न साफ-सफाई के बारे में जानकारी देना था. यह कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक की टीम द्वारा जगह-जगह कराया जा रहा है.