एगारकुंड: डीवीसी के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर रहे मासस पर सीआईएसएफ ने किया लाठी चार्ज, पूर्व विधायक सहित कई घायल
मासस के पूर्व विधायक अरुप चटर्जी के अध्यक्षता में स्थानीय दुकानदार अपने। मगों के समर्थन में डीवीसी मैथन स्थित प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर रहे थे तभी वहां सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ व मासस कार्यकर्ताओं व स्थानीय दुकानदारों के बीच कहा सुनी होने लगी। इसी बीच लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद सीआईएसएफ ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया।