गुरुआ: बस स्टैंड का ट्रांसफार्मर जला, बाईपास रोड अंधेरे में डूबा, रात में आवागमन मुश्किल होने से लोग परेशान
गुरुआ बस स्टैंड क्षेत्र में स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर के जल जाने से बाईपास रोड पूरी तरह अंधेरे में तब्दील हो गया है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय आवाजाही बेहद कठिन हो गई है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आसपास की दुकानों, घरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में बिजली से चलने वाले