वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय सुरेश मौर्य नामक सिक्योरिटी गार्ड की मौके पर मौत हो गई। आपको बता दे कि हादसा बिहड़ा गांव स्थित ओवरब्रिज के समीप प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले हाईवे पर हुआ। सुरेश वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।