कोटड़ा: राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार झाड़ोल को दिया ज्ञापन।
Kotra, Udaipur | Sep 11, 2024 राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला झाड़ोल इकाई द्वारा आज कार्यालय तहसीलदार एवम कार्यपालक मजिस्ट्रेट झाड़ोल को मुख्यमंत्री एवम शिक्षा मंत्री के नाम विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन दिया गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली ,व्याख्याता की सितंबर 2017 के आंदोलन की वेतन कटौती पुन:लौटाने सहित विभिन्न मांगों पर ज्ञापन दिया गया ।