भदोही: भदोही दुर्गागंज मार्ग पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे दे रहे दुर्घटनाओं को दावत।
भदोही दुर्गागंज जाने वाला मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन है, यह मार्ग भदोही होते हुए बनारस व दुर्गागंज से इलाहाबाद जौनपुर के लिए निकलता है गड्ढे होने की वजह से आए दिन यहां पर साइकिल व बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।