खिमलासा में कुछ दिनों पहले एक मजदूर ने खेत में फसल नुकसान करने पर मवेशी को बांध लिया था।जिससे नाराज गौ सेवको ने खिमलासा में चौराहे पर मजदूर मुलायम के साथ मारपीट कर गाली गलौज की और जबरन माफी मंगवा कर कान पड़वा कर उठक बैठक लगवाई।जिसके बाद वीडियो बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।