नानपारा: कटिलिया चौराहे पर रेलिंग लगाने वाले युवक की हाई टेंशन लाइन से टकराई स्टील पाइप, करंट लगने से हुई मौत
रिसिया थाना क्षेत्र के रविदास नगर के 18 वर्षीय नदीम कटिलिया चौराहे पर मकान में रेलिंग लगाने का काम कर रहा था काम खत्म करने के बाद बची हुई स्टील की पाइप को ई रिक्शा में रख रहा था इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन से टकरा गई करंट लगने से नाजिम की मौके पर मौत हो गई परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है