नानपारा: बाबागंज चौराहे पर किसानों ने यूरिया की कमी को लेकर किया प्रदर्शन, हाईवे किया जाम
बहराइच के रुपईडीहा नानपारा स्थित बाबागंज चौराहे पर किसानों ने यूरिया की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। युवा किसान ने बताया कि खेती के लिए यूरिया उपलब्ध नहीं हो रहा है। स्थानीय पुलिस के द्वारा पहुंचकर केंद्र किसानों को समझा बुझाकर शांत कराया और वापस घर भेज दिया।