नानपारा: नवाबगंज क्षेत्र में चेहल्लुम पर ढोल-ताशों के साथ निकाला गया ताजिया जुलूस
नवाबगंज क्षेत्र के जमोग बेलभरिया कल्याणपुर रायपुर तकिया मोहर्रम के 40 वे दिन चेहल्लुम के अवसर पर धार्मिक उत्साह देखने को मिला विशेष आयोजन हुए तजिए का जुलुस विभिन्न मोहल्ले से होते हुए कर्बला तक पहुंचा जमोग मार्ग से होकर तकिया कर्बला तक की यात्रा की गई ढोल ताशो का प्रदर्शन किया गया जुलूस में शामिल लोगों ने पूरी शांति के साथ त्योहार मनाया। पुलिस बल मौजूद रहा