मथुरा: वृन्दावन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई का गठन, मुकुंद मोहन शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान बने अध्यक्ष
वृन्दावन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की एक बैठक सोमवार शाम 5 बजे अटल्ला चुंगी स्थित एक होटल में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से व्यापारी मुकुंद मोहन शर्मा उर्फ कल्लू पहलवान को अध्यक्ष, मुदित अग्रवाल को महामंत्री और सुनील चतुर्वेदी एडवोकेट को चेयरमैन नियुक्त किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका स्वागत भी किया गया।