रामपुर: कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत, ज़िला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन ने प्रशासन से बांध बनवाने की मांग की
Rampur, Rampur | Aug 8, 2025 शुक्रवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान का खतरा बढ़ गया है, जिससे रामपुर के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा है। लेकिन पानी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे है। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मुस्तफ़ा हुसैन ने प्रशासन को स्थिति से अवगत कराया है।