दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में साल 2024 के आखिरी दिन भव्य रूप से 2100 दीपों से 2025 का हुआ स्वागत
Sadar, Varanasi | Dec 31, 2024 वाराणसी के दशाश्वमेध घाट गंगा सेवा निधि द्वारा होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती साल 2024 के आखिरी दिन मंगलवार शाम को भव्य रूप से की गई। इस दौरान 2100 दीपों से 2025 की मंगलकामनाएं लिखकर नए साल का स्वागत किया। साथ ही मां गंगा से देश और समाज के सुख-समृद्धि की कामना की गई।