कोटा: कोंनचरा चौक के पास 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में 2 लोग गंभीर घायल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
Kota, Bilaspur | Jun 3, 2025 कोंनचरा चौक के पास दो मोटरसाइकिल आपस में टकराए जिसमें बृजलाल सौंता उम्र 26 वर्ष निवासी चिखलाडबरी अपने पत्नी के साथ बेलगहना की ओर से पेंड्रा की ओर जा रहे थे वही गेंदराम गोंड़ उम्र 50वर्ष निवासी तखतपुर जो एक अन्य के साथ पेंड्रा की ओर से बेलगहना की ओर जा रहा था की दोनों मो सा आपस में टकराए।दोनों को गंभीर चोट लगी कोंनचरा में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया।