पीपलदा: स्टेट हाइवे 70 पर मुंगेना गांव के निकट बाइक सवार युवक भेस से टकराकर घायल, MBS अस्पताल में भर्ती
Pipalda, Kota | Nov 2, 2024 जिले के स्टेट हाइवे 70 पर मुंगेना गांव के निकट बाइक सवार युवक प्रमोद कुमार बैरवा पुत्र रामदेव अनियंत्रित होकर भेस से टकराकर घायल हो गया।जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायल प्रमोद कुमार ने शनिवार सुबह 9 बजे जानकारी देते हुए बताया कि वह गांव के पास बने डेम पर जा रहा था कि सड़क पर अचानक भेस भाग कर आने से उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकरा गई।