मंदसौर: मंदसौर जिले में कल होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजनः आपसी समझौते योग्य मामलों का होगा निराकरण
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंदसौर के मार्गदर्शन में कल 11 मई शनिवार को जिला मुख्यालय व तहसील न्यायालय भानपुरा गरोठ सीतामऊ नारायणगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि न्यायालय में लंबित प्रकरणों में राजीनामे के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा,