जलेसर: गांव रोहिना में मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने मां-बेटा को बाल पकड़कर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
Jalesar, Etah | Sep 27, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव रोहिना का एक मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है,मिट्टी खोदने को लेकर हुए विवाद में नामजद दबंगों ने मां बेटे के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की है,वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह लाठी डांडा लात घुसा से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।