गुरुग्राम: गुरुग्राम में पिता ने बेटे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, स्कूल छोड़ने गया था; लोको पायलट ने बताया- अकेला खड़ा था
गुरुग्राम में शुक्रवार को गढ़ी हरसरू स्टेशन के पास 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहा था, लेकिन स्कूल जाने की बजाय वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। उनकी पहचान गांव कांकरौला निवासी देवेंद्र और उनके बेटे लोकेश के रूप में हुई है।