चूरू: चूरू में श्रद्धा के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
Churu, Churu | Nov 9, 2024 पिंजरापोल में सोसायटी के पदाधिकारियों ने गोपूजन कर व यज्ञ में आहुतियां देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1.15 पर ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम के विद्यार्थियों व शहर के प्रमुख जनों ने गौमाता शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा गढ़ चौराहे से सफेद घंटाघर, सब्जीमंडी होते हुए बड़ी धूमधाम से पिंजरापोल पहुंची।