सीतामढ़ी जिले के बेलसंड अनुमंडल के परसौनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 बोतल नेपाली सौंफी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां थाना पुलिस ने सघन छापेमारी कर शराब की खेप को बरामद किया।